{"_id":"4a9fcf12d480fa767f2236e1ac965fd4","slug":"angry-wife-ablazed-2-lack-rs-cash-and-murdered-her-2-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साई पत्नी ने दो लाख रुपए जलाए, बच्चों को डुबाया तालाब में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साई पत्नी ने दो लाख रुपए जलाए, बच्चों को डुबाया तालाब में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़ाई, झगड़ा, तलाक..पति-पत्नी की आपसी लड़ाई किस हद तक जा सकती है?
विज्ञापन
झारखंड के चतरा गांव में पति से नाराज एक महिला ने अपने दो बच्चों को तालाब में डुबो कर मार डाला। घर के दो लाख रुपए जला दिए और जेवर तालाब में फेंक दिए।
इतना ही नहीं बाद में महिला खुद कुंए में कूद गई लेकिन उसे बचा लिया गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र में हुई जहां पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पति से नाराज पत्नी घर से माचिस और कैरोसीन लेकर निकल पड़ी। रास्ते में ईंट के एक भट्टे में उसने दो लाख रुपए जलाए इसके बाद दोनों बच्चों को तालाब में डुबाकर मार दिया। वह खुद भी तालाब में कूद गई लेकिन पानी कम होने के कारण उसे कुछ नहीं हुआ।
इसके बाद उसने पास के एक कुंए में छलांग लगा दी। लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति ने लोगों की मदद से महिला को बचा लिया।
जानकारी के अनुसार महिला सजरून निशा के पति के घर पड़ोस की एक लड़की का आना जाना था जिस कारण वह अपने पति से नाराज थी।