Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   AJSU Party chief Sudesh Kumar Mahto said his party will fight the elections in alliance with the BJP

AJSU: 'अगले साल भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी आजसू', ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख महतो का एलान

Fri, 27 Oct 2023 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 02:50 PM IST
सार

महतो ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में साफ बदलाव देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निर्णायक नीतियों में जन भागीदारी के लिए गांव चौपाल स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करेगी।
 

विज्ञापन
AJSU Party chief Sudesh Kumar Mahto said his party will fight the elections in alliance with the BJP
AJSU Party chief Sudesh Kumar Mahto - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने उन अटकलों को दूर कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन बनाएगी। महतो ने कहा कि झारखंड में चुनाव के लिए पूरी ताकत लगाने का मतलब यह नहीं कि हम सत्ता के भूखे हैं, बल्कि यह लड़ाई विकास के लिए हैं। इसलिए भाजपा के साथ गठबंधन बनाकर पार्टी चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन

महतो ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में साफ बदलाव देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी निर्णायक नीतियों में जन भागीदारी के लिए गांव चौपाल स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन

20 साल से खा रहे मात

उन्होंने कहा, 'भाजपा के साथ गठबंधन होगा, लेकिन हमारा ध्यान इस बात को जानने में रहेगा कि आखिर 20 साल से अधिक समय से किस वजह से हम मात खा रहे। साथ ही विभिन्न स्तरों पर नेतृत्व तैयार करने पर भी हमारा ध्यान होगा। इसके अलावा, मांग यह होगी कि विधानसभा सीटों को 81 से बढ़ाकर 160 किया जाए और विधान परिषद को राज्यसभा की तर्ज पर चुना जाए क्योंकि सभी चुनाव नहीं लड़ सकते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में नेतृत्व की कमी

उन्होंने कहा, 'झारखंड में नेतृत्व की कमी है। मेरा दृष्टिकोण एक ऐसे नेतृत्व को विकसित करना है, जो विकास के लिए भूखा हो, न कि सत्ता के लिए। कहीं भी जो भी बदलाव और विकास आता है, वह उसके नेताओं पर आधारित होता है और क्या नेतृत्व में गुणवत्ता होती है। 2000 में बिहार से अलग होकर राज्य बनने के बाद से थोड़े-थोड़े समय के लिए कई सरकारें बन चुकी हैं। 

भाजपा सरकार ने पांच साल पूरे किए

उन्होंने कहा, 'केवल पिछली भाजपा सरकार ने पांच साल पूरे किए। अच्छे नेतृत्व के साथ सतत विकास संभव है। हम राज्य के विकास के लिए गांव स्तर पर चौपाल लोगों को भी शामिल कर रहे हैं।’ झारखंड में किंगमेकर की भूमिका निभा चुके और शिबू सोरेन तथा अर्जुन मुंडा की सरकारों में उपमुख्यमंत्री रह चुके महतो ने कहा, 'अगले चुनाव में बदलाव स्पष्ट होगा।’


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed