{"_id":"e0c89703872311af287709e0577f6783","slug":"advani-yashwant-sinha-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी ने मनाया, नहीं माने यशवंत सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडवाणी ने मनाया, नहीं माने यशवंत सिन्हा
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में जाकर पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की।
विज्ञापन
आडवाणी जेल के अंदर लगभग सवा घंटे तक रहे और इस दौरान उन्होंने यशवंत सिन्हा से बातचीत की। बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये आडवाणी ने कहा कि यशवंत सिन्हा की सम्मानित रिहाई हो तो कोई हर्ज नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली के मुद्दे पर सिन्हा ने बढ़िया आंदोलन चलाया है और यह आंदोलन धारदार है।
Trending Videos
जमानत के लिए नहीं माने यशवंत
आडवाणी ने कहा कि भाजपा की सरकार जिन राज्यों में है उन राज्यों में गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का संकल्प सरकार का है।
यशवंत सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ बिजली के मुद्दे पर आंदोलन किया था और उनके समर्थकों ने हजारीबाग के बिजली विभाग के महाप्रबंधक को बंधक बनाया था।
इस मामले को लेकर न्यायालय ने तीन जून को यशवंत सिन्हा समेत उनके समर्थकों को हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में भेज दिया और तबसे यशवंत सिन्हा जेल में है। यशवंत सिन्हा ने जमानत लेने से इंकार कर दिया है।