फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jamatarabjp-pashupati-nath-singh-irfan-ansari-second-aurangzeb-political-attack

झारखंड: ‘इरफान अंसारी दूसरे औरंगजेब’, भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह का बड़ा हमला; पिता को लेकर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 07 Oct 2026 05:42 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

जामताड़ा में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने झारखंड सरकार और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला। पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने इरफान अंसारी पर अपने पिता फुरकान अंसारी को घर में कैद करने का आरोप लगाया, जबकि सीता सोरेन ने फर्जी मतदान और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन
jamatarabjp-pashupati-nath-singh-irfan-ansari-second-aurangzeb-political-attack
धनबाद के पूर्व सांसद और पार्टी नेता पशुपति नाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने सात अक्तूबर को जामताड़ा में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान राज्य सरकार और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ जोरदार हमला बोला। धनबाद के पूर्व सांसद और पार्टी नेता पशुपति नाथ सिंह ने मंत्री इरफान अंसारी पर अपने पिता और उनके मित्र फुरकान अंसारी को घर में कैद करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री को दूसरा औरंगजेब करार देते हुए कहा कि वह अपने ही पिता के राजनीतिक हत्यारे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदान और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए।
विज्ञापन


यात्रा और वरिष्ठ नेताओं का हमला
दीप ज्योति यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर मां चंचला चौक तक पहुंची। इस यात्रा में पशुपति नाथ सिंह और पूर्व सांसद सीता सोरेन सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में जब भी किसी अल्पसंख्यक के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो इरफान अंसारी तुरंत वहां पहुंचकर हंगामा करने लगते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में 2जी सहित कई बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से भी अधिक लूटने का काम किया। उन्होंने जोर दिया कि जब देश की जनता मजबूत होगी, तभी पूरा देश मजबूत बनेगा।
विज्ञापन


फर्जी मतदान व भ्रष्टाचार के आरोप
पूर्व सांसद सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि जामताड़ा विधानसभा चुनाव के दौरान मधुपुर से लोगों को बुलाकर उनके खिलाफ फर्जी मतदान कराया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और पूर्व के चुनाव भवनों पर भी सवाल उठाए। सीता सोरेन ने कहा कि जहां विपक्ष चुनाव नहीं जीत पाता, वहां अब वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अबुआ राज के नाम पर खुली लूट मची है और नौकरियां तक बेची जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में राज्य में राजनीतिक बदलाव होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पटना: जाली नोट मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी को हाईकोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर; तत्काल रिहाई का आदेश

संगठन मजबूती और जनसंपर्क अभियान
पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य की चिंता छोड़कर जामताड़ा में पार्टी संगठन का स्वास्थ्य देखने आए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच पार्टी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस दीप ज्योति यात्रा का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और पार्टी की नीतियों को जनता तक सीधे पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed