फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   aam aadmi party jharkhand soni sori

सोनी सोरी: 'माओवादियों की साथी', अब माओवादियों का बहिष्कार

Wed, 26 Mar 2014 11:47 AM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party jharkhand soni sori

माओवादियों ने बस्तर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सोनी सोरी पर चुनाव लड़कर सरकार को फ़ायदा पहुँचाने और टाटा एवं एस्सार समूह की कथित लूट में सहयोग देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


माओवादियों ने प्रेस को जारी एक बयान में जनता से सोनी सोरी का और चुनाव का बहिष्कार करने की भी अपील की है। इस बयान में लोकसभा चुनाव में खड़े हुए अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के भी बहिष्कार करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


इस मामले में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील कुजूर का कहना है, "हमारे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब कोई जानकारी सामने आएगी, तभी हम इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में कुछ कह सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सांठगांठ के आरोप

aam aadmi party jharkhand soni sori

ग़ौरतलब है कि सोनी सोरी पर माओवादियों से कथित सांठगांठ और एस्सार समूह से 'सुरक्षा के बदले पैसे वसूलने' के आरोप हैं। उन्हें कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दी है।

तीन दिन पहले ही सोनी सोरी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की हैसियत से बस्तर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। अब माओवादियों की दक्षिण रीज़नल कमेटी के सचिव गणेश उईके ने एक बयान जारी कर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और सोनी सोरी के ख़िलाफ़ गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस बयान में माओवादी नेता ने कहा है, "सोनी सोरी माओवादियों की मदद देने के नाम पर पुलिस प्रशासन के ज़ुल्म और अत्याचार का शिकार होकर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनकर सरकार की दमनकारी नीति, अत्याचार, टाटा और एस्सार की लूट में सहयोग दे रही है। साथ ही सोनी सोरी लोकसभा प्रत्याशी बन कर सरकार को फ़ायदा पहुंचाने का काम कर रही है, जिसे जनता को कोई लाभ नहीं है।"

केजरीवाल पर आरोप

aam aadmi party jharkhand soni sori

अपने बयान में माओवादी नेता ने आम आदमी पार्टी पर विदेशी साम्राज्यवादियों की कथित मदद करने और विदेशों से कथित फंडिंग का आरोप लगाते हुए केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और महंगाई के ख़िलाफ़ लड़ाई का ढोंग रचने और निजीकरण में शामिल होने की बात कही है।

माओवादियों ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 'नोटा' में वोट देने से कोई लाभ नहीं होने का उल्लेख करते हुये अपने बयान में कहा है, "सही लोकतंत्र के लिए और जनाधिकार के लिए चुनाव के बजाए जनहित पर आगे बढ़ना होगा।"

इस बयान में चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों के ख़िलाफ़ हिंसक कार्रवाईयों की चेतावनी देते हुए अपनी पूरी तैयारी की बात भी कही गई है।

नक्सल प्रभावित बस्तर के एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका, सोनी सोरी को पांच अक्तूबर 2011 को क्राइम ब्रांच और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया था। सोनी सोरी के ख़िलाफ़ राज्य सरकार ने नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था और उनके ख़िलाफ़ आठ अलग-अलग मुक़दमे दर्ज किए गए थे।

हिरासत के दौरान शोषण

aam aadmi party jharkhand soni sori

इनमें से पांच मामलों में सोनी सोरी को पहले ही निर्दोष क़रार दे दिया गया है। इसके अलावा एक मामला बंद हो चुका है और दो मामलों में उन्हें ज़मानत मिल चुकी है।

सोनी सोरी का मामला तब चर्चा में आया, जब अक्तूबर 2011 में कोलकाता के एक अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सर्वोच्च अदालत को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें सोरी के शरीर में कुछ बाहरी चीज़ें पाई गईं। लेकिन टीम यह नहीं तय कर पाई कि ये चीज़ें कैसे उनके जननांगों में पहुँचीं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल की भारत इकाई ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को एक ख़त लिखकर सोनी सोरी के उन आरोपों की जांच की मांग की थी, जिनमें उन्होंने हिरासत के दौरान यौन शोषण और हिंसा का शिकार होने का आरोप लगाया था।

एमनेस्टी के अनुसार आठ और नौ अक्टूबर, 2011 को पुलिस हिरासत में सोनी सोरी को पीटा गया, उनसे यौन हिंसा की गई और क्लिक करें बिजली के झटके दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed