फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A man beaten to death in Jharkhand for theft

झारखंड में चोरी के आरोप में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 07 Sep 2018 05:22 AM IST
एजेंसी, मेदिनीनगर (झारखंड)
एजेंसी, मेदिनीनगर (झारखंड) Updated Fri, 07 Sep 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
A man beaten to death in Jharkhand for theft
death
झारखंड के पलामू जिले में चोरी के संदेह में भीड़ ने एक 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने बताया कि वे तीनों बुधवार की शाम को रांची से 200 किमी दूर अपने ही गांव तीसीबर के एक घर में शादी के लिए लड़की देखने गए थे। लड़की के परिवार में से किसी ने अफवाह फैला दी कि वे सभी चोर हैं। इसके बाद भीड़ ने उन्हें घर में निकालकर बेरहमी से पीटा। उप जिला अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को बचाया। 
विज्ञापन


बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को चार राउंड हवा में गोली भी चलानी पड़ी। करीब 25 साल के तीनों युवकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से 15 किमी दूर दूसरे अस्पताल में भेजे जाने के बाद एक युवक ने दम तोड़ दिया। अधिकारी का कहना है छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि 23 लोगों की पहचान की है। पुलिस का मानना है कि इस घटना का कारण आपसी झगड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed