फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   a 13 year old girl escaped the Maoists, and tells what happens to her

...तो इस तरह से माओवादियों की चंगुल से बच निकली 13 साल की मासूम

Mon, 25 Sep 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
a 13 year old girl escaped the Maoists, and tells what happens to her
प्रतीकात्मक चित्र

खुद को गरीबों का रक्षक और मददगार कहने वाले माओवादियों का असली चेहरा कुछ और ही है। 13 साल की नीला जो किसी तरह से माओवादियों के चंगुल से बच निकली, उसने अपनी कहानी सुनाई। उसने बताया कि माओवादियों से बचने के लिए वह सारी रात पेड़ पर लटकी रही। नीला ने बताया कि मुझे उस जगह से नफरत हो रही थी, लेकिन मेरे मन में बस एक ही बात चल रही थी कि मुझे यहां से किसी भी तरह से बाहर निकलना है। 

विज्ञापन


नीला आदिवासी समुदाय से आती है, जिसे माओवादियों ने गुमला जिले के एक गांव से उठा लिया था। वह उसके बड़े भाई को अपने साथ लाना चाहते थें, लेकिन परिवार में कोई भी घर चलाने वाला नहीं था, नीला ने जब उनसे अपने भाई को छोड़ने की मांग की तो वह नीला को ही अपने साथ ले आएं। 
विज्ञापन


पढ़ें: नाबालिग ने किया आदिवासी महिला से बलात्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


नीला ने बताया कि वह सारी रात लगभग सांस रोककर पेड़ पर रही। उसे बस उस नरक से बाहर निकलना था। नीला ने बताया कि माओवादियों ने उस पिछले तीन महीनों से दासी बनाकर रखा था और उससे नौकरों की तरह काम कराते थे। 

कई लड़कियों को बना रखा है दासी

a 13 year old girl escaped the Maoists, and tells what happens to her
फाइल फोटो

नीला जब जंगल पहुंची तो उसे पता चला कि वह वहां अकेली नहीं है। उसके जैसी बहुत सी लड़के और लड़कियां वहां पर हैं। माओवादियों ने इन बच्चों को दास बना रहा है। इन बच्चों से वो खाना बनवाने, सफाई और कुलियों को काम कराते हैं। 

बता दें कि नीला उन कुछ बच्चों में से एक है, जो किसी तरह से माओवादियों के चंगुल से निकलने में कामयाब हो सकें और जिनकी कहानी सामने आई। जिला प्रशासन ने नीला को एक एनजीओ के पास भेज दिया है। जहां उसका बेहतर ख्याल रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed