{"_id":"64db7bffa87c0d23e9027573","slug":"9-maoists-killed-in-16-encounters-this-year-236-arrested-jharkhand-dgp-latest-news-update-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: इस साल 16 मुठभेड़ों में ढेर किए गए नौ माओवादी, 236 गिरफ्तार; 267 ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: इस साल 16 मुठभेड़ों में ढेर किए गए नौ माओवादी, 236 गिरफ्तार; 267 ने किया आत्मसमर्पण
Tue, 15 Aug 2023 06:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 15 Aug 2023 06:52 PM IST
सार
डीजीपी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार राज्य में माओवादी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड पुलिस को माओवादियों के खिलाफ अपने अभियान में अभूतपूर्व सफलता मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को इस साल सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ से जुड़े अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि इस साल 16 मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने नौ माओवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान एक केंद्रीय समिति के सदस्य और एरिया कमांडरों सहित 236 को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बड़े पैमाने पर माओवाद विरोधी अभियान चलाया। इसके साथ-साथ राज्य में आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति पर काम किया गया। इससे कम से कम 267 माओवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
डीजीपी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार राज्य में माओवादी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड पुलिस को माओवादियों के खिलाफ अपने अभियान में अभूतपूर्व सफलता मिली है। इस साल एक केंद्रीय समिति सदस्य, एक क्षेत्रीय समिति सदस्य, चार जोनल कमांडर, 5-6 एरिया कमांडर समेत कुल 236 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 16 मुठभेड़ों में कुल नौ माओवादी मारे गए।
विज्ञापन
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 पुलिस हथियार, 10 नियमित हथियार, 75 देशी हथियार और लेवी के रूप में एकत्र किए गए 8.42 लाख रुपये सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। इसमें 9,162 कारतूस और 92 आईईडी शामिल हैं।
डीजीपी ने बताया कि 2022 से जून 2023 के बीच कुल 780 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1,469 मोबाइल फोन, 2226 सिम कार्ड, 576 एटीएम कार्ड, 27 लैपटॉप, क्लोन मशीन, स्वाइप कार्ड, गाड़ियां और करीब 30 लाख रुपये नकद सहित बड़ी संख्या में सामान बरामद किए गए। इसके अलावा मानव तस्करी रोकने के लिए सभी 24 जिलों में मानव तस्करी विरोधी इकाइयां स्थापित की गई हैं।