फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   8 more people arrested in case of clash between two groups in Jharkhand

झारखंड: दो समुदायों के बीच हुई झड़प मामले में आठ और गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 03:59 PM IST
मेदिनीनगर,भाषा
मेदिनीनगर,भाषा Updated Mon, 22 Oct 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
8 more people arrested in case of clash between two groups in Jharkhand
- फोटो : अमर उजाला

झारखंड के पलामू जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के मामले में आठ और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा के बाद, चांदो गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


विजयदशमी के अवसर पर एक धार्मिक जुलूस के रास्ते को लेकर शुक्रवार को चैनपुर थाना इलाके के गांव में दो समुदायों के सदस्यों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग घायल हो गए थे। चैनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार सभी आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघर्ष के एक दिन बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रविवार को आठ और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलामू के उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने पीटीआई से कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में गड़बडी पैदा करने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चांदो गांव और उसके आस-पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। निषेधाज्ञा अगले आदेश तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed