फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   6800 college employees are on strike in jharkhand

झारखंड में 6800 कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल

Wed, 20 Feb 2013 12:13 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Feb 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
6800 college employees are on strike in jharkhand

झारखंड के पांचों विश्वविद्यालयों के 65 कॉलेजों के 6800 कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। इस हड़ताल के चलते कॉलेजों में कार्यालय संबंधी कार्य और पढ़ाई-लिखाई प्रभावित रही। आगे परेशानी और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


कर्मचारी हड़ताल के कारण कहीं क्लास रूम नहीं खुले तो कहीं साफ-सफाई का बुरा हाल रहा। इसके चलते रांची कॉलेज में प्रैक्टिकल भी रद्द करना पड़ा। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सुबह 10 बजे से ही अपने-अपने कॉलेजों में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन


हड़ताल झारखंड विश्चविद्यालय व कॉलेज कर्मचारी महासंघ के बैनर तले की जा रही है। हड़ताली कर्मचारियों की मांगों में सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने, छठा वेतनमान दिया जाने व वेतन वृद्घि योजना का लाभ देने संबंधी मांगे शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों के प्रति असंवेदनशील है। वर्ष 2007 और 2010 में हुए समझौते का अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में अध्यापकों का कहना है कि हड़ताल से कक्षाओं के संचालन में कठिनाई हुई है। शिक्षक समय पर कॉलेज तो पहुंच गए, लेकिन क्लास रूम समय पर नहीं खुले, जिससे दिक्कत आई। हड़ताल लंबे समय तक रही तो परेशानी और बढ़ेगी।

रांची कॉलेज के कर्मियों की हड़ताल के कारण प्रमाण-पत्र तक निर्गत नहीं हुए। सीएलसी, माइग्रेशन, आईकार्ड सहित अन्य सर्टिफिकेट के लिए कॉलेज आए विद्यार्थियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। आगे परीक्षाओं के आयोजन में भी परेशानी हो सकती है। हालांकि अभी कक्षाओं में बाधा से बचने के लिये कुछ कर्मचारियों को अनुबंध पर रखा गया है। 


राजधानी के रांची कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, जेएन कॉलेज धुर्वा, रामलखन सिंह यादव कॉलेज में कार्यालय संबंधी कार्य ठप रहे। हड़ताल का नेतृत्व मुख्य रूप से महामंत्री शिवजी तिवारी, संरक्षक कन्हैया मिश्र, अध्यक्ष ललित सिंह, पवन जेडिया, ए जहीर, सुदर्शन पांडेय, बुधराम उरांव और बिहारी सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed