Jharkhand Encounter: झारखंड में कोबरा कमांडो और पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी समेत आठ ढेर
झारखंड के डीजीपी ने बताया कि बोकारो मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी विवेक भी मारा गया। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत आठ नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया।
ढेर किए गए नक्सलियों में एक पर एक करोड़ का इनाम था
मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। ढेर किए गए नक्सलियों में एक पर एक करोड़ का इनाम था। सुरक्षा बलों को मौके से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल मिली हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान हुई
मारे गए लोगों में उग्रवादी केंद्रीय समिति सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, विशेष क्षेत्र समिति सदस्य अरविंद यादव उर्फ अविनाश, जोनल समिति सदस्य साहेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी, महेश मांझी उर्फ मोटा, तालु, रंजू मांझी, गंगाराम और महेश शामिल हैं। विवेक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, अरविंद यादव पर 25 लाख रुपये और साहेबराम मांझी पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने हिंसा के विभिन्न मामलों में उन पर मामला दर्ज किया था। केंद्रीय समिति माओवादी संगठन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है।
झारखंड से जुड़ी यह अहम खबर भी पढ़ें- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या; सिर पर लगी थी गोली, हाथ में थी पिस्तौल
मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की कवायद
पुलिस और सुरक्षा बलों का यह अभियान केंद्र सरकार की ओर से मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की घोषणा का हिस्सा है।
अमित शाह से मिलेंगे विष्णु देव साय
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों और संबंधित विषयों की व्यापक समीक्षा के लिए नई दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात करेंगे।
छत्तीसगढ़ में 140 से अधिक माओवादियों को मार गिराया गया
इस साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 140 से अधिक माओवादियों को मार गिराया गया है। छत्तसीगढ़ को सुरक्षा अधिकारी देश में वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का अंतिम गढ़ कहते हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.