फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Karni Sena State President Vinay Singh Shot Dead Found bullet injury to Head News in Hindi

Jharkhand: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या; सिर पर लगी थी गोली, हाथ में थी पिस्तौल

Mon, 21 Apr 2025 07:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Apr 2025 07:38 AM IST
सार

Karni Sena state president Vinay Singh Dead: झारखंड में एक सनसनीखेज वारदात में 'क्षत्रिय करणी सेना' के प्रदेश अध्यक्ष की कुछ अराजक तत्वों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Jharkhand News Karni Sena State President Vinay Singh Shot Dead Found bullet injury to Head News in Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते दिन यानी रविवार शाम को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी।

विज्ञापन


बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे
जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन सुबह से ही वे संपर्क में नहीं थे। शिकायत के बाद उनके मोबाइल लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाकुंभ में आतंकी हमले की साजिश के आरोपी का हैप्पी पासिया से नाता, बब्बर खालसा में कराई थी एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताई वारदात की पूरी कहानी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को बालीगुमा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो 'क्षत्रिय करणी सेना' के प्रदेश अध्यक्ष थे। विनय कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है और जांच जारी है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed