फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   6 cyber criminals arrested in Jharkhand Jamtara Latest News Update

Jharkhand: झारखंड के जामताड़ा में छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए करते थे ठगी

Thu, 30 Jan 2025 11:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जामताड़ा (झारखंड)
पीटीआई, जामताड़ा (झारखंड) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Jan 2025 11:39 AM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, एक ड्रोन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा बनाई गई वेबसाइट पर करीब 2,700 लोगों का डेटा मिला है। जांच जारी है।

विज्ञापन
6 cyber criminals arrested in Jharkhand Jamtara Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड के जामताड़ा जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके इंटरनेट पर लोगों को ठगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधी सॉफ्टवेयर विकास के विशेषज्ञ हैं और मैलवेयर विकसित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हैं। 26 जनवरी को जेल भेजे गए आरोपी ‘डीके बॉस’ के छद्म नाम से काम करते थे।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, एक ड्रोन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा बनाई गई वेबसाइट पर करीब 2,700 लोगों का डेटा मिला है। जांच जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, हथियार बरामद
इस बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ बुधवार सुबह चाईबासा के सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। माओवादियों ने यहां कैंप बनाया हुआ था। सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम नक्सलरोधी अभियान पर निकली थी। सुबह 6:35 बजे सुरक्षाबलों को देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए, जबकि बाकी भाग खड़े हुए। मारे गए नक्सलियों की पहचान भाकपा (माओवादी) जोनल कमेटी सदस्य विनय गंझू उर्फ संजय गंझू और हेमंती मंझियाईन के रूप में हुई है। तलाशी अभियान में हथियार, कारतूस व अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed