{"_id":"5821e2b64f1c1bfb02b38b88","slug":"4-people-accident-by-train-in-sahebganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : साहेबगंज में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : साहेबगंज में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Tue, 08 Nov 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
झारखंड के साहेबगंज में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। घटना यहां के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित करमटोला नामक जगह के पास हुई। बताया जा रहा है कि ये चारों रेलवे की पटरी पर बैठे हुए थे, तभी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
घटनास्थल साहिबगंज से दस किमी दूर करमटोला के करीब रक्सी स्थान है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा करने हर शनिवार और मंगलवार को आते हैं। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर जीआरपी और लोकल पुलिस ने मृतकों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसमें एक व्यक्ति घायल है, जिसका भागलपुर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। ये सभी लोग पटरी पर बैठकर घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन