फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   35 year old Para-teacher arrested for raping poisoning minor girl student in Jharkhand Palamu

झारखंड: शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत, राज खुलने के डर से जहर खिलाकर मार डाला

Fri, 29 Jan 2021 03:00 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: कुमार संभव Updated Fri, 29 Jan 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
35 year old Para-teacher arrested for raping poisoning minor girl student in Jharkhand Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षक-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। दरअसल, यहां एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। वहीं, राज खुलने के डर से उसने पीड़िता को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इस खौफनाक मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पीड़िता के पिता ने पनकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को पारा शिक्षक 35 वर्षीय शंभू सिंह ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त पीड़िता वॉशरूम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दी धमकी, फिर खिलाया जहर

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने मामले की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, 26 जनवरी को आधी रात के वक्त आरोपी शिक्षक उनके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि उसने छात्रा को कोई दवा खिलाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और 27 जनवरी की रात उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने दी यह जानकारी

लेसलीगंज थाने के पुलिस अधिकारी अनूप कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि नाबालिग छात्रा के परिजनों और आरोपी शिक्षक के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी शिक्षक पीड़ित छात्रा को पनकी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले विद्यालय के खाली पड़े क्लासरूम में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, उससे पूछताछ की जा रही है।

लोग बोले- यह तो बहुत गलत हुआ

बता दें कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरे पलामू में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि शिक्षकों को बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता है, लेकिन इस तरह के मामले बेहद खराब हैं। जो भी हुआ, बहुत ही गलत हुआ। इस मामले में आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिससे कोई भी इस तरह की हरकत करने के बारे में सोच न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed