{"_id":"64145e642c3b78b470003a88","slug":"35-jawans-of-jharkhand-armed-police-fell-ill-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के 35 पुलिसकर्मी एक साथ हुए बीमार, पता लगाने के लिए जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के 35 पुलिसकर्मी एक साथ हुए बीमार, पता लगाने के लिए जांच जारी
Fri, 17 Mar 2023 06:04 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:04 PM IST
सार
झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनमें से सत्रह जवानों को जांच के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 18 सदर अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के देवघर में अजीब मामला सामने आया है, यहां झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) के 35 जवान शुक्रवार सुबह सिरदर्द, उल्टी की शिकायत के बाद बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि 18 जवानों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
दो दिन पहले ड्यूटी के बाद देवघर लौटे थे
झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनमें से सत्रह जवानों को जांच के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 18 सदर अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारी ने कहा कि बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जवान दो दिन पहले विभिन्न स्थानों पर कानून व्यवस्था की ड्यूटी के बाद देवघर लौटे थे।
विज्ञापन
बीमारी का कारण वायरल बुखार होने का संदेह
हालांकि अधिकारी ने खराब खाना खाने की बात से इनकार किया और कहा कि बीमारी का कारण वायरल बुखार होने का संदेह है वहीं गुरुवार की रात 650 से अधिक जवानों ने एक ही भोजन किया था।
विज्ञापन
जवानों का इलाज कर रहे डॉ युगल चौधरी ने कहा कि जवानों को उल्टी, लूज मोशन, सिरदर्द की शिकायत थी जो दूषित पानी, गर्मी, फूड पॉइजनिंग या किसी अन्य कारण से हो सकती है, अभी और परीक्षण किए जा रहे हैं। डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि यहां कुल 682 जवानों को विशेष प्रमोशनल कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।