आरोपी ने 20 हजार लगाई रेप की कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के सिंडरी में 3 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया।
घटना 4 जून की है। लेकिन आरोपी की धमकी के डर से पीड़ित परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। और यह घटना सामने उस वक्त आई जब स्थानीय लोगों ने जोरखपुर पुलिस स्टेशन में जाकर मामला दर्ज करवाया।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज किया। लेकिन इस मामले के सामने आते ही आरोपी फरार हो चुका था।
नानी के घर गई हुई थी लड़की
खबर के मुताबिक पीड़िता अपनी नानी के घर भौरा गई हुई थी।
जिस वक्त पीड़िता की नानी घर पर नहीं थीं आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देकर उसे सुनसान जगह ले गया और उससे बलात्कार किया।
बच्ची के घर पहुंचने के बाद उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी के बाद परिवार वाले सकते में आ गए और आरोपी के घर पहुंचे।
20 हजार देने चाहे
घटना के बाद पीड़िता के परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे। इसपर आरोपी ने पीड़िता के परिवार वालों को 20 हजार रुपए देने चाहे।
जब परिवार वालों ने 20 हजार रुपए लेने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने परिवार वालों को धमकी देना शुरू कर दिया।
धमकी के बाद पीड़िता के परिवार वाले बिना कुछ कहे अपने घर लौट आए और पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। लेकिन कुछ समय बाद आस-पास के लोगों को घटना के बारे में पता चलने पर उन्होंने रोष जताया और सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर धरना दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।