फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   27 injured after two vehicles collide in Jharkhand

Jharkhand: राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, 27 लोग घायल

Sun, 17 Jul 2022 08:51 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, लोहरदगा
अमर उजाला ब्यूरो, लोहरदगा Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 08:51 PM IST
सार

कुडू पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है, जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
27 injured after two vehicles collide in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर रविवार को दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में 27 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कुडू पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है, जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


कुमार ने कहा कि टक्कर कुडू-चंदवा मुख्य मार्ग पर एक यात्री वैन और चावल ले जा रहे वाहन के बीच हुई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed