{"_id":"581f0a564f1c1bf77eb372c8","slug":"24-thousand-positions-will-be-recruited-soon-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती
टीम डिजीटल /अमर उजाला/ दिल्ली
Updated Sun, 06 Nov 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के स्कूलों में 24 हजार नए पद सृजित किए जाएंगे। राज्य सरकार अपग्रेड प्राथमिक और मध्य विद्यालय में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। इसके लिए पद सृजन की प्रक्रिया शुरू की गयी है।
विज्ञापन
राज्य में आठ हजार अपग्रेड मध्य विद्यालय व लगभग 12 हजार अपग्रेड मध्य विद्यालय हैं। विद्यालय सर्वशिक्षा अभियान के तहत शिक्षा गारंटी केंद्र से प्राथमिक विद्यालय में तथा प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय में अपग्रेड किये गये हैं। राज्य में प्रत्येक एक किलोमीटर पर प्राथमिक व तीन किलोमीटर पर मध्य विद्यालय खोलने की योजना के तहत इन विद्यालयों को अपग्रेड किया गया है। पद सृजन के लिए जिलों से स्कूलों का नाम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूलों में तीन फेज में पद सृजन होगा। प्रथम चरण में वैसे प्राथमिक व मध्य विद्यालय जहां 100 बच्चे हैं, उनमें पद सृजित किया जायेगा। मध्य विद्यालय में कक्षा छह से आठ में 100 विद्यार्थी होना अनिवार्य है। दूसरे चरण में 60 तथा तृतीय चरण में 40 बच्चों वाले विद्यालयों में पद सृजित किया जायेगा। प्राथमिक विद्यालय में दो व मध्य विद्यालय में तीन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। राज्य में दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 नवंबर को होगी।
विज्ञापन