{"_id":"50927f1e0d6c9272396649543b453657","slug":"18kg-silver-and-37-lakh-cash-seized-from-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से मिली 37 लाख की नकदी और 18 किलो चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से मिली 37 लाख की नकदी और 18 किलो चांदी
Updated Sat, 29 Mar 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग जारी है। नक्सली हमले की आशंका है इसलिए पुलिस भी बेहद तत्पर दिखाई दे रही है। पुलिस ने रांची से हावड़ा जा रही बस से 37 लाख रुपये और 18 किलो चांदी बरामद की है।
विज्ञापन
हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये चांदी किस काम में लाई जानी थी और रुपयों का क्या करना था।
इस मामले में दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके नाम रवि और सुजीत हैं। ये युवक चितरपुर के रहने वाले हैं और हावड़ा की ओर जा रहे थे।
रामगढ़ पुलिस ने इनके पास से 37.20 लाख की नकदी और 18 किलो चांदी बरामद की, पूछताछ में ये नहीं बता सके कि रकम का क्या किया जाना था और इनके पास कोई कागजात भी नहीं थे।
विज्ञापन
रामगढ़ एसपी रंजीत प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद आयकर विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।