फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   17 years old sudent meet to CM to meet her mariage

सीएम से बोली छात्रा, 'मुझे पढ़ना है, मेरी शादी रुकवाओ'

Mon, 18 May 2015 05:23 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
17 years old sudent meet to CM to meet her mariage

झारखंड के सीएम रघुवर दाव के सामने शनिवार को एक अजीब वाकया पेश आया। जिस समय वह अपने आवास पर जनता से मिलने में व्यस्त थे तभी एक 17 साल की एक पॉलीटेक्निक छात्रा उनके सामने आकर खड़ी हो गई।

विज्ञापन


सीएम ने आने का कारण पूछा तो छात्रा ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती। सीएम रघुवर दास ने पूरा माजरा पूछा तो छात्रा डॉली कुमारी ने बताया कि वह पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करती है लेकिन उसके घरवाले उसकी शादी पक्की करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस पर सीएम ने छात्रा के पिता से बात कर उन्हें उसकी शादी न करने के लिए मनाया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार छात्रा के पिता कैलाश कुमार पंडित जोकि एक स्कूल में शिक्षक हैं ने बताया कि उन्हें पहली बार तो विश्वास ही नहीं हुआ कि उनके फोन पर दूसरी ओर से मुख्यमंत्री बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने बेटी को टीवी पर सीएम के साथ देखा तो यकीन हो गया। वहीं सीएम ने फोन पर छात्रा के पिता से उसकी पढ़ाई जारी रखने का अनुरोध तो किया ही उन्होंने रांची के डिप्टी कमिश्नर को भी इस संबंध में निर्देश देकर डॉली की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था करने को कहा है।

सीएम ने पिता को फोन कर किया शादी न करने का अनुरोध

17 years old sudent meet to CM to meet her mariage

दूसरी ओर वृद्ध कैलाश कुमार पंडित ने बताया कि वह एक स्कूल में शिक्षक हैं और अगले साल रिटायर होने वाले हैं। उनकी कुल सात संतानों में से पांच बेटियां हैं, जिनमें से अभी तीन की शादी हुई है। दो बेटियां शादी के लिए और शेष हैं, जबकि वो अगले साल नौकरी खत्म होने के बाद बेरोजगार हो जाएंगे।

ऐसे में नौकरी करते करते ही बेटी की शादी करना चाहते हैं। वहीं डॉली के अनुसार सीएम से मिलने का विचार उसके दिमाग में तब आया जब उसने कुछ दिन पहले गुमला की एक छात्रा की खबर पढ़ी थी।

जिसमें 13 साल की बिरसामुनी कुमारी ने अपनी शादी से इंकार करते हुए जिला प्रशासन से अपनी पढ़ाई जारी रखने का अनुरोध किया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसामुनी को सम्मानित किया था।

डॉली ने बताया कि उसके घरवालों के पास भी उसकी पढ़ाई जारी रखने के लिए और पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed