{"_id":"609bf5c18ebc3ef63311483b","slug":"10-cyber-criminals-arrested-in-deoghar-11-phone-sim-cards-and-cash-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : देवघर में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 फोन-सिम कार्ड और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : देवघर में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 फोन-सिम कार्ड और नकदी बरामद
Wed, 12 May 2021 09:05 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, देवघर।
पीटीआई, देवघर।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 12 May 2021 09:05 PM IST
सार
देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के सारवां थाना और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर कुल दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड में देवघर जिले में बुधवार को विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने ग्यारह मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नकदी आदि के साथ दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के सारवां थाना और मधुपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर कुल दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने ग्यारह मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, चार पासबुक, एक लैपटॉप, दस एटीएम, एक दोपहिया वाहन और नगद 8000 रूपया बरामद किया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान चंदन कुमार (19) ग्राम-सरपत्ता, उत्तम कुमार ((19) ग्राम-खेरवा, चुन्नू कुमार (27), शेखर मंडल (20) दोनों ग्राम-गोंदलवारी, बबलू कुमार दास(19), अनिल कुमार दास (21) दोनों भाई, प्रमोद कुमार (19) तीनों ग्राम हेठ सरपत्ता, सभी थाना सारवां, उप्पो कुमार दास (21) ग्राम- भेडवा, थाना मधुपुर, के अलावा मतीन अंसारी (29) और सराफत अंसारी (24), दोनों ग्राम- ढोढरी, थाना-सिमुलतला, जिला- जमुई (बिहार) के रूप में पहचापन की गई है।
विज्ञापन