फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The tanker driver will not go Kashmir without safety guarantee

बिना सुरक्षा की गारंटी के कश्मीर नहीं जाएंगे टैंकर चालक

Mon, 22 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 22 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The tanker driver will not go Kashmir without safety guarantee
टैंकर चालकों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala
नरवाल में रविवार को आल जेएंडके ऑयल टैंकर चालक कंडक्टर यूनियन के बैनर तले चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सरकार को यह भी चेतावनी दी गई है कि उनकी मांगें पूरी होने पर ही हड़ताल को खत्म किया जाएगा। चालकों ने साफ कर दिया है कि उनको जब तक लिखित में नहीं दिया जाएगा कि सुरक्षा दी जाएगी, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।

रविवार को शाम ऑयल टैंकर चालकों, सेना के अधिकारियों, डिपो प्रबंधन, आईजी और डिवकाम जम्मू के बीच बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन चालकों के टैंकर टूटे हैं, उनकी आरसी दिखाकर और अन्य दस्तावेज दिखाकर मुआवजा ले सकते हैं। प्रशासन वाहनों की मरम्मत कराएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले नरवाल में चानकों में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। टैंकर यूनियन के प्रधान खैरुदीन वानी ने कहा कि एक  महीने से चालक बर्दाश्त कर रहे हैं। रोजाना टैंकरों के शीशे तोड़े जा रहे हैं, चालकों को पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यूनियन के महासचिव सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पहले ही दिन चालकों की पिटाई शुरू कर दी गई थी। सरकार के कहने पर चालकों ने सप्लाई बहाल रखी, लेकिन बिना सुरक्षा के अब कहीं नहीं जाएंगे। हालांकि प्रशासन ने चालकों को आश्वस्त किया है कि बनिहाल के आगे सुरक्षाबलों के साथ टैंकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed