जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आयोजित की गई सेना भर्ती, 550 युवा हुए शॉर्टलिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सेना भर्ती का आयोजन किया गया है। भर्ती को लेकर कमांडिंग ऑफिसर आरआर शर्मा ने बताया कि करीब 6500 युवा स्क्रीनिंग और शारीरिक परीक्षा दी। हमने लगभग 550 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया है। भर्ती से संबंधित सभी परीक्षाओं के बाद, उन्हें 162 टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया जाएगा।
Jammu&Kashmir: Recruitment drive for territorial army underway in Srinagar. Commanding Officer RR Sharma says,"Close to 6500 youth appeared for screening and physicals. We have shortlisted approx 550 youth. After all examinations, they will be inducted into 162 Territorial Army." pic.twitter.com/jHX6YT5fQQविज्ञापन— ANI (@ANI) October 15, 2019
इससे पहले सेना में भर्ती होने के लिए दक्षिणी कश्मीर के आतंक ग्रस्त जिलों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। 110 रिक्तियों के लिए करीब 3000 युवा पहुंचे। सेना के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के युवाओं का सेना में भर्ती होने का रुझान पहले से बेहतर देखने को मिला है।
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा स्थित जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर में भारतीय सेना द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। इसमें दक्षिणी कश्मीर के विभिन्न जिलों से ह़जारों की संख्या में युवा शामिल हुए, जो सेना में भर्ती होने के लिए काफी उत्साहित दिखे।
वहीं जैकलाई में 2780 पोस्ट की भर्ती के लिए दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। पहले ही दिन राज्य के विभिन्न इलाकों से करीब 2000 से अधिक युवा इस भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे।
इससे पहले आयोजित हुई रैलियों में यह आंकड़ा 1700 के करीब रहता था। बता दें कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए केंद्र द्वारा रोज़गार के द्वार खोले जाएंगे।