विज्ञापन पार्टी की खबर संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा भारत इस समय करोना वायरस से लड़ाई में जुटा हुआ है और इसी के बीच आज अपने देश को थोड़ी सी मजबूती और प्रदान करने के लिए एडवोकेट देवराज शर्मा जोकि प्रवक्ता है भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर के तथा सरपंच बन सुल्तान (अपर) मीरा साहिब, आर एस पुरा है उन्होंने आज अपनी ओर से 51,000/- की राशि प्रधानमंत्री केयर्स फंड में डोनेट की। यह चेक उन्होंने पार्टी प्रेसिडेंट श्री रविंद्र रैना जी को सौंपा। एडवोकेट देवराज शर्मा जी ने कहा की प्रधानमंत्री केयर्स फंड मे डोनेशन करने से हम अपने देश को करोना वायरस जैसी आपदा से लड़ने में सक्षम बनाएंगे साथ ही साथ भविष्य में आने वाली और भी इसी तरह की आपदाओं से लड़ने के लिए तैयार रखेंगे। उन्होंने अपनी पार्टी के समस्त साथियों, कार्यकर्ताओं और समाज के उन लोगों से जो डोनेशन कर सकते हैं अपील करते हुए कहा की वह थोड़ी-थोड़ी डोनेशन प्रधानमंत्री केयर फंड में जरूर करें ताकि हम भारत के वासियों की रक्षा हेतु सक्षम हो सके जिससे हम अपने भारत को और भी स्वस्थ, मजबूत और खुशहाल बना सकें। उनके साथ आज वहां पर एक्स केबिनेट मिनिस्टर श्री श्याम चौधरी जी, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आर एस पुरा श्री एचएस पम्मी जी, जनरल सेक्टरी आर एस पुरा श्री आकाश चोपड़ा जी भी मौजूद थे।