फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people spending time in kitchens

घरों में रहकर किचन में खाना बनाकर लोग कर रहे हैं समय व्यतीत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
people spending time in kitchens
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन के दौरान करियाना, डेयरी और मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और रेस्टोरेंट बंद हैं। ऐसे में हर कोई अपने अपने घरों में ही रहकर समय बिता रहे हैं। ऐसे में देखा जा रहा है कि लोगों द्वारा प्रतिदिन समय व्यतीत करने के लिए विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अपने समय का सदुपयोग करने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि घरों में ही व्यंजन तैयार किए जाएं और सबको खिलाए जाएं। कुछ परिवारों में देखा जा रहा है कि महिलाओं की जगह रसोई में घर के पुरुष ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इससे महिलाओं को भी रसोई के काम से कुछ हद तक राहत मिली है और उनकी मदद के लिए घर के अन्य सदस्य भी रसोई में खाना पकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़ो के साथ-साथ अब बच्चे भी यूट्यूब के माध्यम से कई व्यंजन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।   क्या-क्या बना रहे हैं लोग लोगों द्वारा घर में रहकर कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं। जिसमें गोलगप्पे, मोमोज, नूड्लस, स्प्रींग रोल्स, केक, इडली, न्यूडल्स आदि बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस समय बाहर कुछ भी नहीं मिल रहा है ऐसे में बच्चों को अलग-अलग तरह के पकवान बनाकर खिलाने से उनका मन भी लगा रहता है और टाइम भी अच्छे से कट जाता है। यूट्यूब की ले रहे हैं मदद लोगों द्वारा यूट्यूब की मदद लेकर कई तरह के खाने की चीजे़ तैयार की जा रही हैं। उनका कहना है कि यूट्यूब से बेहतर माध्यम इस वक्त कुछ भी नहीं है। जो खाने का मन करे उसे बनाने का तरीका यूट्यूब पर देखकर उसे बनाया जाना बेहद ही आसान हो गया है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ डिशिज कर रहे हैं साझा लोगों द्वारा खाने की विभिन्न चीजे़ें बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ खूब साझा किया जा रहा है। फैसबुक हो या इंस्टाग्राम या फिर व्हाट्सएप हर जगह लोग अपने जानने वालों के साथ अपनी बनाई हुई डिशिज की फोटो साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed