फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan voilates ceasefire in nowshera of jammu kashmir

पुंछ के रिहाइशी इलाकों ने पाक ने दागे मोर्टार

Tue, 08 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 08 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
pakistan voilates ceasefire in nowshera of jammu kashmir
- फोटो : Amar Ujala

सर्जिकल स्ट्राइक और पाक रेंजर्स की नापाक हरकतों के जबरदस्त पलटवार के कारण बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। मिली सूचना के मुताबिक पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से  मोर्टार भी दागे गए हैं, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर से हो रही इस गोलाबारी में सीमा से सटे रिहाइशी इलाकों में कुछ मोर्टार दागे जाने की भी खबरें हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पाक की ओर से हो रही ये फायरिंग अब भी जारी है। मिली सूचना के अनुसार इस गोलाबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। रविवार को भी कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक की ओर से गोलाबारी की गई थी। इस गोलाबारी में पाकिस्तान से लोहा लेते हुए भारत के दो जवान शहीद हो गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान 100 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौशेरा में भी की गोलाबारी

pakistan voilates ceasefire in nowshera of jammu kashmir
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo

पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह से नौशेरा सेक्टर के कलाल सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलाबारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये गोलाबारी सुबह 8 बजे से चल रही है जो कि लगातार अब तक जारी है। 

पाकिस्तान की गोलाबारी के दौरान रिहाइशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के बाद मोर्टार भी दागे गए हैं। हालांकि अब तक इस गोलाबारी में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed