फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyr aurangzeb two brothers joins army father says sent in army to take revenge of aurangzeb death

शहीद औरंगजेब के दो भाई सेना में भर्ती, पिता बोले- भाई की मौत का बदला लेने के लिए भेजा

Tue, 23 Jul 2019 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Jul 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
martyr aurangzeb two brothers joins army father says sent in army to take revenge of aurangzeb death
शहीद औरंगजेब के दो भाइ सेना में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के राजोरी में शहीद जवान औरंगजेब के परिवार के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। औरंगजेब के दो भाई उनकी शहादत का बदला लेने के लिए सेना में शामिल हो गए।

विज्ञापन


सोमवार को टेरिटोरियल आर्मी की एनरोलमेंट परेड में मोहम्मद तारिक और मोहम्मद शब्बीर के माता-पिता भी मौजूद थे। गर्व के इन क्षणों में शहीद के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा कि उन्होंने अपने एक बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए दो बेटों को सेना में भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती जिला पुंछ के तहसील के सलोनी निवासी सेना के शहीद जवान औरंगजेब के दोनों भाई मार्च माह में पुंछ के सुरनकोट में आयोजित भर्ती रैली में शामिल हुए थे। इसमें 11000 से अधिक उम्मीदवार थे लेकिन केवल 101 का चयन किया गया। इन्हीं में यह दो नौजवान भी शामिल हैं।

martyr aurangzeb two brothers joins army father says sent in army to take revenge of aurangzeb death
शहीद औरंगजेब के दो भाइ सेना में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को शहर के पलमा इलाके में सेना की काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (रोमियो) के तत्वावधान में 156 इन्फैन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी द्वारा रंगरूटों की एनरोलमेंट परेड के दौरान मौजूद मोहम्मद हनीफ ने कहा, अपना एक बेटा देश की सेवा में खोया है और अब दोनों बेटों को उस शहीद की मौत का बदला लेने के लिए सेना में भर्ती कराया है। पिता ने कहा कि जब तक उनके बेटे के हत्यारे सारे आतंकवादी खत्म नहीं हो जाते उनको चैन नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed