फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jitendra singh statement on kashmir violence

कश्मीर के बाद अब जम्मू में भी सक्रिय हुईं बाहरी ताकतें

Sat, 06 Aug 2016 10:08 PM IST
एजेंसी/जम्मू
एजेंसी/जम्मू Updated Sat, 06 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh statement on kashmir violence
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर के हालात के लिए स्थानीय लोग जिम्मेदार नहीं हैं। इसके लिए बाहरी ताकतों का हाथ होने की संभावना है। कश्मीर के बाद अब ये ताकतें जम्मू संभाग में भी अपने मंसूबों को अंजाम देने में लग गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कश्मीर के बाद जम्मू संभाग के किश्तवाड़ सहित अन्य इलाकों में अशांति की घटनाएं हुई हैं। इसकी जानकारी केंद्रीय सरकार को दे दी गई है। गृह मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि जम्मू-कश्मीर की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा शनिवार को हालात अपेक्षाकृत बेहतर रहे हैं। प्रशासन ने सामुदायिक नेताओं के सहयोग से हालात सामान्य करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा पाकिस्तान में लौटते ही गृह मंत्री ने संसद में बयान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण है कि सभी दलों ने सर्वसम्मत होकर इस्लामाबाद में गृह मंत्री के आचरण की तारीफ की। पीएमओ में राज्य मंत्री ने कहा पाकिस्तान ने मानवाधिकार उल्लंघन की भ्रांति तैयार की है लेकिन असल में पूरा विश्व पाकिस्तान की हकीकत जान गया है।


विश्व बिरादरी भारतीय नजरिये की पक्षधर हो गई है। मानवाधिकार उल्लंघन पर मंत्री ने कहा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, गिलगित और बाल्टिस्तान में मानव अधिकारों का व्यापक हनन हो रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed