{"_id":"5d03c6828ebc3e298c472749","slug":"jee-advance-jammu-kashmir-topper-aman-yadav-got-46-rank-all-over-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में जम्मू-कश्मीर से देश में 46वां रैंक हासिल कर अमन बने राज्य के टॉपर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जेईई एडवांस में जम्मू-कश्मीर से देश में 46वां रैंक हासिल कर अमन बने राज्य के टॉपर
Sat, 15 Jun 2019 12:57 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई एडवांस में उधमपुर के रहने वाले अमन यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर 46वां रैंक हासिल किया है। इसके साथ ही अमन यादव राज्य का टॉपर बन गया है। अमन की सफलता से परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अमन ने बताया कि उसका सपना अब जल्द ही पूरा हो जाएगा।
उसका सपना इंजीनियर बनने का है और अब जल्द अपने सपने को पूरा करेगा। अमन के साथ ही कोचिंग लेने वाले उधमपुर की मेघा, रक्षम महाजन, कृष्णांशु व मंजीत सिंह ने भी परीक्षा को पास करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
एससी कैटेगरी में मेघा ने हासिल किया 105वां रैंक
मेघा बबोरिया ने 145/372 नंबर लेकर 6968 रैंक हासिल किया है और वह एससी कैटेगरी में पूरे देश में 105वें स्थान पर रही है। उसने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। हालांकि कहा कि जितने नंबर की उसने उम्मीद लगाई थी, उतने हासिल नहीं हुए है। वह बी टेक कर आगे बढ़ना चाहती है।
रक्षम महाजन ने 18400 कृष्णांशु ने 21312 और मंजीत सिंह ने 22630 रैंक हासिल की है। तीनों उधमपुर के रहने वाले हैं और सभी परीक्षा को पास करने पर काफी खुश हैं। तीनों का कहना है कि वह भविष्य में इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़ेंगे और एक दिन अपनी मंजिल को हासिल जरूर करेंगे।