{"_id":"60a680318ebc3ef0a75d92b3","slug":"jammu1621524529","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर: 70 वर्षीय मरीज की मौत, 27 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अखनूर: 70 वर्षीय मरीज की मौत, 27 नए संक्रमित मिले
Thu, 20 May 2021 08:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अखनूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अखनूर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 08:58 PM IST
सार
जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। अखनूर के मथवार इलाके में 766 लोगों की जांच हुई, जिसमें 27 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
अखनूर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग में अखनूर के गांव मथवार में रहने वाले व्यक्ति की कोविड संक्रमण के चलते मौत हो गई है। 70 वर्षीय मरीज का पिछले कई दिनों से अस्पताल मे उपचार चल रहा था। बीती रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रशासन की देख रेख में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवार के कुछ ही सदस्य उपस्थित थे। वहीं क्षेत्र में कोविड टेस्टिंग में 766 में 27 नए संक्रमित पाए गए हैं। सीमांत गांव गडखाल में आठ संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- देवदूत: जान पर खेलकर जवानों ने बचाई दो लोगों की जान, तस्वीरें देख गौरवान्वित महसूस करेंगे
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीएम को पत्र: कोरोना से जंग में सियासी दलों के 15 करोड़ सदस्यों को उतारें, जानिए किसने दिए ये सुझाव