फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu's daughter has donated one lakh for corona fight

Jammu Kashmir: जम्मू की बेटी ने यूट्यूब से कमाए एक लाख रुपये कोरोना से लड़ाई में किए दान

Sat, 06 Feb 2021 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jammu's daughter has donated one lakh for corona fight
जीएमसी प्रशासन को चेक सौंपती गुहिका सचदेव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू की बेटी ने यूट्यूब से कमाए एक लाख 11 हजार रुपये कोरोना से लड़ाई के लिए दान दिए हैं। शुक्रवार को 12 वर्षीय गुहिका सचदेवा ने जीएमसी प्रशासन को चेक सौंपा। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में डटे चिकित्सा कर्मियों के साथ आम जन भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


अब जम्मू की एक 12 वर्षीय लड़की ने हाथ बढ़ाया है। लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब पर गानों के वीडियो अपलोड कर गुहिका ने अर्जित की राशि जीएमसी प्रशासन को जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान कर दी।
विज्ञापन


नवंबर में अपलोड किया था गाना
गुहिका ने बताया कि उसने नवंबर में यूट्यूब पर अपना गाना अपलोड किया। इसे काफी पसंद किया गया। बच्ची ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उसने बाहरी राज्यों के बहुत से मजदूरों को भूखे-प्यासे हजारों किलोमीटर पैदल यात्रा करते देखा, उसे उम्मीद है कि ऐसे ही जरूरतमंदों को इस राशि से मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे

जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा ने बच्ची के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह बच्ची युवाओं व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही कहा कि इस पहल से समाज का अन्य वर्ग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएगा।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: दुनिया का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed