{"_id":"5d9dcc2b8ebc3e013c6cc381","slug":"jammu-and-kashmir-batsmen-showing-strength-in-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज दिखा रहे दम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
विजय हजारे ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज दिखा रहे दम
Wed, 09 Oct 2019 05:31 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 09 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
शुभम पुंडीर, शुभम खजूरिया
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का विजय हजारे ट्राफी में अब तक का प्रदर्शन उम्मीद से काफी अच्छा रहा है। राज्य में पनपे हालात के साथ पहली बार बाहर खेलने गए टीम अपने प्रदर्शन से दिल जीत रही है। विजय हजारे ट्राफी से अपने सात मुकाबले में से तीन में जीत, जबकि चार में हार मिली है। इन मुकाबलों में टीम की ओर से दो शतक भी लगे हैं। बल्लेबाजी में युवा बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने एक शतक और अर्द्धशतक के साथ 303, जबकि शुभम पुंडीर ने तीन अर्द्धशतक से साथ 311 रन बनाए हैं।
पांच अगस्त से राज्य में तनावपूर्ण हालात के बाद सभी खेल गतिविधियां ठप हैं। विजय हजारे ट्राफी में भाग लेने के लिए रवाना हुई टीम ने बड़ौदा में कुछ दिन अभ्यास किया था। प्रतियोगिता पर जाने से पहले कश्मीर के खिलाड़ियों का क्रिकेट एसोसिएशन से संपर्क तक नहीं था। इस सबके बावजूद टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है।
प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए सात मुकाबलों में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया है। अभी टीम ने अपने ग्रुप में दो और मुकाबले खेले हैं। अभी तक के सफर में युवा बल्लेबाज शुभम खजूरिया और कप्तान परवेज रसूल ने शतकीयपारियां खेल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।