फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian institute of technology jammu started online classes for students

आईआईटी जम्मू 2जी इंटरनेट में भी विद्यार्थियों को दे रहे गुणवतापूर्ण शिक्षा।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
indian institute of technology jammu started online classes for students
डॉ निलेश कुमारnसहायक पुस्तकालयाध्यक्षn,आईआईटी जम्मूnnn - फोटो : AMAR UJALA
अंशु शर्मा जम्मू। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतू देश के सभी संस्थान बंद हैं। इसके चलते इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) जम्मू ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में नुकसान से बचाने के लिए १ अप्रैल से ऑनलाइन क्लासेज शुरू की हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन टीचिंग एवं लर्निंग के लिए आईआईटी जम्मू की लाइब्रेरी विद्यार्थियों को निंबस प्लेटफार्म पर रिमोट एक्सेस की सुविधा प्रदान कर रही है। संस्थान के शिक्षक छात्र-छात्राओं को ईमेल से लेक्चर भेज रहे हैं। वहीं कुछ शिक्षक वीडियो लेक्चर के जरिए भी विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद कर रहे हैं। इसके चलते छुट्टी में भी छात्र-छात्राएं घर बैठकर आराम से पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। आईआईटी की लेक्चरर इशिता महाजन ने बताया कि विद्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू में २G इंटर्नेट के कारण प्राध्यापकों को ऑनलाइन लेक्चर देने में थोड़ी परेशानी होती है लेकिन आईआईटी जम्मू ऐड्मिन पूरी कोशिश कर रहा है कि कार्य बिना किसी रुकावट के चलता रहे। इसके लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और इंस्टीट्यूट वीडियो कॉन्फ्रंसिंग जैसी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। आईआईटी जम्मू के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ निलेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में संस्थान के संकाय सदस्यों को उनके ऑनलाइन टीचिंग एवं लर्निंग के लिए लाइब्रेरी उनको निंबस प्लेटफार्म पर रिमोट एक्सेस की सुविधा प्रदान कर रही है। संस्थान के समस्त संकाय सदस्य, शोध छात्र, बीटेक एवं एमटेक के छात्र अपने घर बैठे समस्त सब्सक्राइब रिसोर्सेज को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पासवर्ड प्रदान कर कर दिया गया है तथा वह अपने इंस्टिट्यूट के ईमेल आईडी से इनको एक्सेस कर सकते हैं। लाइब्रेरी द्वारा सब्सक्राइब किए गए प्रमुख प्रकाशकों जैसे आई ईईई ऑनलाइन, एल्सेवियर, स्प्रिंगर नेचर, ए सी एम् डिजिटल लाइब्रेरी, ए एस एम ई, सेज, इत्यादि के ई-जर्नल्स, ई- बुक्स को घर बैठे एक्सेस एवं डाउनलोड किया जा सकता हैं। इसके साथ - साथ साउथ एशियन आर्काइव्स ऑफ ई - बुक्स और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी के ई बुक्स को भी रिमोटेली एक्सेस किया जा सकता है। किस तरह से इसका उपयोग किया जाए इसके लिए भी लाइब्रेरी समय समय पर ई मेल भेजकर पाठकों को सूचित करती रहती है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों में मई महीने में होने वाली फाइनल परीक्षा को लेकर भी असमंजस भी हुई है। कयास लगाए जारे हैं कि मजूदा स्थति को देखते हुए मई महीने में होने वाली फाइनल परीक्षा स्थगित हो सकती है। इसके लिए संस्थान नई तिथि जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed