फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   inauguration of iit jammu by hrd minister

प्रकाश जावड़ेकर ने आईआईटी जम्मू का किया शुभारंभ

Sat, 06 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 06 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
inauguration of iit jammu by hrd minister
आईआईटी का उद्घाटन करते प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को आईआईटी जम्मू का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के आईआईटी संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए शोध तथा आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि की जा रही है। कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को आईआईटी में जाने का मौका मिले। शिक्षा राष्ट्रीय एजेंडा है।
विज्ञापन


इसे दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी के सहयोग से सबको शिक्षा और अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए फैकल्टी तथा छात्रों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दाखिला लेने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को आकार देना अभिभावकों तथा फैकल्टी का काम है। जम्मू सहित देशभर में 23 आईआईटी में 10 हजार से अधिक छात्रों ने दाखिला लिया है। अब एक भी सीट खाली नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed