{"_id":"6004146a8ebc3e2e7c282405","slug":"farhan-majeed-from-pulwama-in-south-kashmir-became-pilot-at-age-of-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के गढ़ 'दक्षिण कश्मीर' से निकला कोहिनूर, 20 साल की उम्र में पायलट बना ये युवक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
आतंक के गढ़ 'दक्षिण कश्मीर' से निकला कोहिनूर, 20 साल की उम्र में पायलट बना ये युवक
Sun, 17 Jan 2021 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक का गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर में युवा अब विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं। पुलवामा जिले के एक 20 वर्षीय युवक ने पायलट बनकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। दावा किया जा रहा है कि यह सबसे कम उम्र का पायलट बना है।
विज्ञापन
अवंतीपोरा पुलवामा के रहने वाले फरहान मजीद के मुताबिक उसे बचपन से ही हवाई जहाज में दिलचस्पी थी। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद उत्तराखंड में एक अकादमी ज्वाइन कर ली। यहां से हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग लेकर कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल गया है। सबसे युवा पायलट बनकर वह गर्व महसूस कर रहा है। पिता अब्दुल मजीद बघोव और मां फहमीदा बानो शिक्षक हैं। फरहान ने अवंतीपोरा पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे इनका भी बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः कश्मीर की तस्वीर बदलने की एक और पहल, सेना की अपील- 'तुम' कभी भी वापस आ सकते हो
विज्ञापन