फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cyclist adil cycled from srinagar to leh nonstop in 25 hours, completed 420 kilometer ride

25 घंटे में बिना रुके श्रीनगर से लेह पहुंचा साइकिलिस्ट आदिल, 420 किमी का सफर किया पूरा

Wed, 24 Jul 2019 06:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 24 Jul 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
cyclist adil cycled from srinagar to leh nonstop in 25 hours, completed 420 kilometer ride
साइकिलिस्ट आदिल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा और जज्बे की कमी नहीं है। बस उन्हें मंच और सहयोग की आवश्यकता है। कश्मीर के 21 वर्षीय साइकिलिस्ट आदिल ने लगातार साइकिलिंग का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने श्रीनगर से लेह तक के 420 किलोमीटर लंबे सफर को 25 घंटे लगातार साइकिल चलाकर पूरा किया है। जम्मू - कश्मीर साइकिलिंग एसोशिएशन के सयुंक्त सचिव मुश्ताक अहमद का दावा है कि यह देश में अपनी तरह का पहला कीर्तिमान है।  
विज्ञापन


साइकिलिस्ट आदिल ने 21 जुलाई को अपने अभियान की शुरूआत डल झील के गेट से की थी। जेके साइकिलिंग एसोसिएशन के अनुसार, आदिल सुबह 6:35 पर अभियान पर रवाना हुए और 22 जुलाई को सुबह 9:05 पर लेह पहुंच गए। 
विज्ञापन


इस मौके पर आदिल ने कहा कि मुझे यकीन था कि मैं यह सफर पूरा करूंगा। जब अभियान की शुरूआत की थी कोई साथ नहीं था। अब जब अभियान पूरा कर लिया है, तो हर कोई बधाई दे रहा है। आदिल ने कहा कि काफी मुश्किल भरा सफर रहा है। इससे पहले भी मैने कई अभियान पूरे किए हैं। लेकिन बिना रुके लगातार साइकिल चलाना अलग अनुभव था। ऊबड़-खाबड़ सड़काें से ठंडी हवाएं और रात के अंधेरे में लगातार साइकिल चलाना काफी मुश्किल भरा काम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेके साइकिलिंग एसोसिएशन टीम ने की निगरानी  
साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने आदिल के अभियान की पूरी निगरानी की। आदिल के साथ एसोसिएशन की टीम थी, जो उसे खाना, पानी जैसी सुविधा मुहैया करवाती रही। टीम ने आदिल के अभियान की लाइव रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जारी की। एसोसिएशन के सदस्यों में पूर्व साइकिलिस्ट भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed