{"_id":"57694b1e4f1c1b8c1bb4808f","slug":"three-killed-in-accident-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: रगी नाले में गिरा वाहन, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: रगी नाले में गिरा वाहन, तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा
Updated Tue, 21 Jun 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
देर शाम तक जारी रहा बचाव कार्य
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक टवेरा गाड़ी मंगलवार की शाम करीब छह बजे तीन सौ फुट नीचे रगी नाले में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक जख्मी को खाई से बाहर निकाला गया। देर शाम तक घटना स्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग तलाशी अभियान चला रखे थे।
जानकारी के मुताबिक जम्मू से किश्तवाड़ जा रही एक तवेड़ा गाड़ी (जेके17-3619) शाम करीब छह बजे जब डोडा जिला अंतर्गत पड़ने वाले रगी नाले के पास पहुंची तो वह चालक से बेकाबू होकर लगभग तीन सौ फुट नीचे रगी नाला में जा लुढ़की।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों और पुलिस दल ने बचाव कार्य शुरू किया। जब तक लोग नीचे पहुंचे, तब तक उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में जाकिर हुसैन निवासी हांच डोडा, ड्राइवर इम्तियाज अहमद निवासी नागसैनी किश्तवाड़ और एक अन्य शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
इनके अलावा गाड़ी में सवार एक अन्य फारूक अहमद निवासी मलना डोडा गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उसे नाले से निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम तक घटनास्थल पर पुलिस दल और स्थानीय लोग तलाशी ले रहे थे। आशंका है कि गाड़ी में और लोग हों जो नाले के बहाव में बह गए हों। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।