{"_id":"579904d54f1c1bec6a21e63c","slug":"protest-in-mishriwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: मंदिर के पास मवेशी की सिरकटी लाश मिलने पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: मंदिर के पास मवेशी की सिरकटी लाश मिलने पर बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर मिश्रीवाला के पास जम्मू-अखनूर हाईवे पर बुधवार सुबह एक मवेशी की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। गुस्साए हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने तीन घंटे तक जम्मू-अखनूर हाईवे बंद रखा।
सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त जिला आयुक्त और एसपी रूरल ने लोगों से बात कर मवेशी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद हाइवे खोला गया। कानाचक्क पुलिस ने अज्ञात लोगों पर आरपीसी की धारा 295, 3 पीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पास ही सड़क पर एक मवेशी मृत पड़ा देखा, जिसका सिर का हिस्सा गायब था। लोगों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया और सांप्रदायिक माहौल खराब करने के वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों का कहना था कि मंदिर के पास ही चौक में पुलिस का नाका है।
विज्ञापन
पुलिस की फ्लाइंग गाड़ी भी लगी रहती है। किसी ने इस हरकत को क्यों नहीं देखा, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस वाले इसे एक्सीडेंट बताने की कोशिश में लगे हुए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि इसको लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में फ्लाइंग वालों के विरुद्घ शिकायत की गई है।
मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। लोग ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि मामले को हलके में लिया गया तो नतीजे गंभीर होंगे। मौके पर मिश्रीवाला के पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह, भाजपा जिला ग्रामीण के अध्यक्ष ओमी खजूरिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, अशोक गुप्ता, सरपंच रवि वर्मा के अलावा बजरंग दल के सह संयोजक राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।