{"_id":"57fe692d4f1c1b6e52290401","slug":"people-s-conference-worker-killed-by-militants-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में एक और राजनीतिक हत्या, आतंकियों ने पीपुल्स कांफ्रेंस कार्यकर्ता को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में एक और राजनीतिक हत्या, आतंकियों ने पीपुल्स कांफ्रेंस कार्यकर्ता को मारी गोली
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 13 Oct 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने पीपुल्स कांफ्रेंस के कार्यकर्ता की हंदवाड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी। वह घर के बाहर खड़े थे तभी आतंकियों ने गोली मारी।
घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि इसी पार्टी के सज्जाद गनी लोन रियासती सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं।
कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के क्रालगुंड इलाके में पीपुल्स कांफ्रेंस के कार्यकर्ता गुलाम नबी ख्वाजा अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पहुंचे आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

घटना के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता चिंतित
Terrorist
- फोटो : File Photo
खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर श्रीनगर के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। साथ ही पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया ताकि आतंकियों की धरपकड़ की जा सके। अब आतंकियों की ओर से राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने पर विभिन्न पार्टियों ने चिंता जताई है। सज्जाद गनी लोन का हंदवाड़ा तथा आस-पास के इलाकों में खासा प्रभाव है।