फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   metador accident in jammu, 4 dead 53 injured

उधमपुर में ओवरलोड मेटाडोर पलटी, 4 की मौत 53 मुसाफिर घायल

Fri, 07 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 07 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
metador accident in jammu, 4 dead 53 injured
हादसे का शिकार हुआ वाहन - फोटो : Amar Ujala
 ऊधमपुर जिले के घोरड़ी-बरमीन मार्ग पर रूआबाग क्षेत्र में मेटाडोर खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग जख्मी हो गए। हादसे का कारण चालक का मेटाडोर को तेज रफ्तार से चलाने के कारण माना जा रहा है। मेटाडोर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर मेटाडोर सड़क से करीब 60 फुट नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी मुल्खराज ने बताया कि मेटाडोर करीब तेज रफ्तार से जा रही थी और मेटाडोर की छत पर भी सवारियां बैठी हुई थीं। रूआबाग में डाइवर्जन पर ब्रेक न लगने के कारण चालक मेटाडोर से नियंत्रण खो बैठा। मेटाडोर के छत पर भी सवारियां होने के कारण मेटाडोर अनियंत्रित होकर 60 फुट नीचे खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की गई। मृतकों और घायलों में ज्यादातर स्कूली विद्यार्थी थे। हादसे में मौके पर ही एक छात्र ने दम तोड़ दिया, जबकि दो की अस्पताल पहुंचते समय और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में बिशना देवी (45) निवासी संगूर, प्रीति देवी (17) निवासी सुलगार और अनिल शर्मा (15) निवासी अंबालैड़ और सुशील कुमार (16) निवासी बरमीन शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed