{"_id":"57b4a7b54f1c1bd26e6ec03f","slug":"anti-state-slogans-written-on-the-walls-of-the-college-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में कॉलेज की दीवारों पर लिखे देश विरोधी नारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजोरी में कॉलेज की दीवारों पर लिखे देश विरोधी नारे
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी पीजी कॉलेज की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे होने से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है।
शहर के खेरवा स्थित सरकारी पीजी कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर गो इंडिया गो बैक व वी वांट फ्री कश्मीर के नारे पांच जगहों पर लिखे गए हैं। चॉक से लिखे गए देशविरोधी नारों को लिखने के बाद मिटाने का प्रयास भी किया गया है, लेकिन मिटाने वाले सही तरह से मिटा नहीं पाए व लिखा हुआ साफ साफ पढ़ा जा रहा है।
सरकारी पीजी कॉलेज की दीवार पर देश विरोधी नारे लिखे होने से पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है। पुलिस व अन्य एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि किसने नारे लिखे हैं।
इस संबंध में एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि वहां कुछ लिखने के बाद मिटा दिया गया है। एसएसपी के अनुसार कॉलेज के प्रिंसिपल से बात कर गहन जांच कर शरारती तत्वों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रिसिंपल प्रो. शब्बीर हुसैन शाह ने बताया कि वे इन दिनों शहर से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के मुख्य गेट व अंदर कई स्थानों पर सीसीटी कैमरे लगे हुए हैं। गेट पर लगा कैमरा दीवार को भी कुछ हद तक कवर करता है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उन लोगों का पता लगाया जाएगा, जिन्होंने देशविरोधी नारे लिखे हैं।