{"_id":"57f6820e4f1c1b0d6d26f91e","slug":"3-people-booked-under-public-safety-act-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आपराधिक मामलों में तीन लोगों पर लगा पीएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में आपराधिक मामलों में तीन लोगों पर लगा पीएसए
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
पब्लिक सेफ्टी एक्ट
- फोटो : अमर उजाला
आपराधिक मामलों में शामिल तीन हिस्ट्री शीटरों के खिलाफ प्रशासन ने पीएसए लगाने के आदेश दिए हैं । जिला प्रशासन के आदेश पर गुरमीत सिंह निवासी प्रीत नगर डिगियाना मौजूदा निवास किरतपुर पंजाब, हरजीत सिंह जंबो निवासी नानक नगर जम्मू, अमनदीप सिंह निवासी नानक नगर को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत बंदी बनाया गया है।
इनके खिलाफ लूटपाट, मारपीट, हत्या के प्रयास, अवैध तरीके से हथियार रखने के जम्मू जिला में कई मामले हैं। आम लोगों और मोहल्ले में इनके कारण दहशत का माहौल बना रहता है। पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने इनके खिलाफ पीएसए लगा दिया। सभी को कोट भलवाल जेल में भेजा गया है।