फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu kashmir Dr Malik in rajori engaged in fight with Corona

Coronavirus in Jammu kashmir: कोरोना से जंग में जुटे डॉ मलिक, देश के लिए डेढ़ महीने से हैं परिवार से दूर

Sat, 09 May 2020 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 May 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu kashmir Dr Malik in rajori engaged in fight with Corona
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए योद्धा के रूप में डेढ़ महीने से कंडी के बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार से ज्यादा महत्व उन लोगों का है जिनके लिए वह ड्यूटी देकर सरकार से वेतन लेते हैं। कंडी ब्लॉक के विभिन्न हेल्थ स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के अलावा कंडी में बनाए गए दो क्वारंटीन केंद्रों में पूरी निगरानी करने का जिम्मा उन पर है।

विज्ञापन


लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करना, लोगों में मास्क आदि वितरित करने के अलावा कई स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉक्टर इकबाल दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका परिवार दरहाल में रहता है और वह डेढ़ महीने से परिवार से मिलने नहीं जा सके हैं। क्वारंटीन केंद्रों में रखे गए लोगों की निगरानी करने के अलावा उन्हें हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ ऐसे लोगों की देखभाल में पुलिस की मदद कर रहे हैं जो यात्रा इतिहास छुपाकर दूसरे क्षेत्रों से कंडी ब्लॉक में कहीं भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. इकबाल ने आशावर्कर्स के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगा रखा है कि ऐसे लोगों की पहचान कर पुलिस को सूचित करें जो बिना बताए दूसरे राज्यों से आकर घर में छिपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed