फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   army troop attains martydom in poonch sector of jammu in ceasefire voilation

एलओसी पर फिर पाक की गोलाबारी, दो जवान शहीद

Sun, 06 Nov 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 06 Nov 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
army troop attains martydom in poonch sector of jammu in ceasefire voilation
शहीद गुरसेवक सिंह - फोटो : ANI

एलओसी पर पुंछ जिले के कृष्णा घाटी तथा साब्जियां सेक्टर में फिर पाक की भारी गोलाबारी में दो जवान शहीद हो गए। इसके साथ ही एक महिला एसपीओ और चार जवान घायल हुए हैं। एक महिला भी जख्मी हुई है। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाक के कई पोस्ट तबाह हो गए हैं। आधी रात के बाद शुरू हुई गोलाबारी से नागरिकों में दहशत है। 

विज्ञापन



पाक की ओर से घुसपैठ की दो कोशिशों को सफल बनाने के लिए कवर फायर किया गया। कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम बनाने के दौरान गोलाबारी में २२ सिख रेजीमेंट का सिपाही गुरसेवक सिंह (२३) शहीद हो गया। वह पंजाब के तरनताल जिले के वारना-लालपुर का निवासी था। परिवार में उसके पिता बलविंदर सिंह हैं।
विज्ञापन


केजी सेक्टर में ही बीएसएफ के एसआई नितिन कुमार और सिपाही राजीव बेदी घायल हो गए। साब्जियां सेक्टर में भी गोलाबारी में सेना का जवान राजेंद्र थापा शहीद हो गया। पाक की गोलाबारी में पुंछ निवासी महिला एसपीओ जरीफा बेगम घायल हो गईं। वह गगरियां गांव में ड्यूटी पर तैनात थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने दागे १२० एमएम के मोर्टार

army troop attains martydom in poonch sector of jammu in ceasefire voilation
ceasefire - फोटो : PTI

उन्हें पुंछ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके साथ ही २२ मराठा लाइट इंफेंट्री के दो जवान भी जख्मी हुए हैं। सडोत्री गांव में महिला तस्लीमा अख्तर को भी घायल होने के बाद पुंछ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी दो बच्चियों को भी हल्की चोटें पहुंची हैं। 

सेना का कहना है कि पाक की ओर से भी सुबह सवा दस बजे के बाद से १२० एमएम तथा ८२ एमएम मोर्टार तथा आटोमैटिक हथियारों से धुआंधार फायरिंग की। पाक सेना की ओर से कम से कम चार स्थानों पर भारतीय पोस्टों तथा ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। सेना का कहना है कि घुसपैठियों को सतर्क जवानों की ओर से ललकारने के बाद की गई फायरिंग में जवान शहीद हुए हैं।  

पाकिस्तान की BAT टीम ने किया है हमला

army troop attains martydom in poonch sector of jammu in ceasefire voilation
पाकिस्तानी की 'खूनी टुकड़ी' BAT - फोटो : File Photo
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पुंछ के केजी सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम द्वारा हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक बैट टीम के द्वारा हुए हमले के दौरान ही भारी गोलाबारी की गई है जिसका भारतीय जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

BAT पाकिस्तान की कमांडो सेना और प्रशिक्षित आतंकियों की टुकड़ी है जो भारतीय सीमा में घुसपैठ कर अपनी करतूतों को अंजाम देती है। पाकिस्तानी सेना इन आतंकियों को कवर देती है। बेहद क्रूर बैट ने जनवरी 2013 में भी मेंढर सेक्टर में शहीद हेमराज का सिर काट लिया था, जबकि दूसरे शहीद के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed