जल संरक्षण संगोष्ठीः 9वीं कक्षा की साक्षी को मिला सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सूचना और जनसंपर्क विभाग के उधमपुर जिला सूचना केंद्र की ओर से भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल में पानी बचाव व प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला सूचना अधिकारी इंजीनियर सज्जाद बशीर सोंबरिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा सम्मानित अतिथि रहीं।
संगोष्ठी में संस्थान के 10 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और संबंधित विषय पर विचार व्यक्त किए। 9वीं कक्षा की साक्षी चेतना को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया, जबकि 9 वीं कक्षा के नवीद अहमद और 5 वीं कक्षा के मानवी ठाकुर को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा, कक्षा सात की प्रतिभा सिंह और कक्षा आठ की दिव्यांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संगोष्ठी के दौरान जीवन सिंह, प्रताप सिंह और आशा देवी ने निर्णायक के रूप में काम किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में जल संरक्षण, और पानी के सदुपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को पानी के महत्व और इसके सदुपयोग के बारे में शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जल संरक्षण हमारी भावी पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने छात्रों से जल निकायों को साफ और स्वच्छ रखने और भविष्य के लिए उन्हें संरक्षित करने के उपाय करने का भी आग्रह किया। सोंबरिया ने जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान और जीविका परियोजना पर प्रकाश डाला और छात्रों को इन परियोजनाओं के बारे में जागरूक किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार और योग्यता प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील बड्याल, भारतीय शिक्षा समिति (जेएंडके) सदस्य नेक राम शर्मा के अलावा, स्टाफ सदस्य और छात्र भी उपस्थित रहे।