{"_id":"588c89184f1c1b165dcf4c4a","slug":"story-of-tajamul-islaam-who-won-kick-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालातों को हराकर दुनिया जीतने वाली कश्मीर की बेटी है 'तजामुल इस्लाम'","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हालातों को हराकर दुनिया जीतने वाली कश्मीर की बेटी है 'तजामुल इस्लाम'
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 26 Mar 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Tajamul Islaam
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के आर्मी गुडविल स्कूल की छात्रा तजामुल इस्लाम ने हाल में इटली के एंड्रिया में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस विजय के बाद जब तजामुल भारत पहुंची तो खुद तत्कालीन सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने उन्हें सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में जनरल सुहाग ने तजामुल की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तजामुल ने देश को गौरवान्वित किया है। सेना प्रमुख ने उम्मीद जताई कि तजामुल की इस सफलता से घाटी के अन्य बच्चे प्रेरित होंगे। इसके बाद तजामुल ने जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात की जहां सीएम ने भी कश्मीर की इस नन्हीं बेटी की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
तजामुल के किक बॉक्सिंग में पदक जीतने की शुरुआत वर्ष 2005 में जम्मू में आयोजित राज्य स्तर की चैंपियनशिप से हुई। उस चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने उसी वर्ष नेशनल किक बॉक्सिंग में सब-जूनियर वर्ग में पहला स्थान भी हासिल किया था।
विज्ञापन