फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Navratri Festival Katra Jammu Kashmir

नवरात्रि महोत्सवः दमा दम मस्त कलंदर.. से आयूष ने पाया सेमीफाइनल का टिकट

Tue, 01 Oct 2019 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Navratri Festival Katra Jammu Kashmir
नवरात्रि महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले के पहले दिन गायकों ने सुर-ताल के अटूट संगम का बेहतरीन अहसास कराया। इससे आने वाले दिनों में मुकाबला और कड़ा होने की उम्मीद है। पहले दिन की प्रतियोगिता में रियासी के आयूष ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अमृतसर के रशपाल-किरपाल ब्रदर को मिला। जम्मू की सुष्मिता और उधमपुर की अनन्या को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आयूष ने दमा दम मस्त कलंदर... गाकर सबका मन मोह लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। इसके लिए उन्हें दस हजार का पुरस्कार दिया गया। अमृतसर के रशपाल-किरपाल भाइयों की भेंट प्यार-प्यार हो मेरा सतगुरु.. को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


सुष्मिता की भेंट जी करदा मेरा दातिया... व अन्नया की भेंट तूने मुझे बुलाया... को तीसरा स्थान मिला। दूसरे स्थान के विजेता को पांच तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को तीन हजार की धनराशि दी गई। मुख्य अतिथि ने पहले तीन स्थान पर रहने वाले विजेता को अलग से 31-31 सौ  की राशि देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में जज की भूमिका गायक शंकर साहनी, ऊषा भगाती, सुरेंद्र कुमार व सीएल वर्मा ने निभाई। संचालन राकेश वजीर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed