फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mahima Chaudhary of Jammu gave excellent performance in Katra Festival

कटड़ा महोत्सवः जम्मू की महिमा चौधरी ने सबको रिझाया, विजेता को मिलेगा तीन लाख रुपये का सोना

Fri, 04 Oct 2019 03:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Mahima Chaudhary of Jammu gave excellent performance in Katra Festival
अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में मुकाबला लगातार कड़ा होता जा रहा है। प्रारंभिक चरण के चौथे दिन जम्मू की महिमा चौधरी ने प्रथम, बटाला के सन्नी संदीप दूसरा तथा हिमाचल के विजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 12 गायकों को ही मौका मिला।

विज्ञापन


बुधवार रात हुए आयोजन में प्रथम स्थान पाने वाली महिमा चौधरी को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिलने के साथ दस हजार की राशि पुरस्कार के रूप में मिली। दूसरे और तीसरे स्थान के विजेता को सेमीफाइनल क्वार्टर फाइनल में आजमाइश करनी होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत एडीसी रमेश कुमार और प्रसिद्ध गायक बलराज ने दीप जलाकर की। जजों की भूमिका गायक बलराज, उशा भगाती, डा. सुरेंद्र कुमार और सीएल वर्मा ने निभाई। मंच का संचालन राकेश वजीर ने किया। इस दौरान गायक बलराज ने भेंट प्रस्तुती के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रमेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोयनों के जरिए पर्यटन को नया आयाम मिल रहा है। इस आयोजन के मेगा फाइनल जीतने वाले को तीन लाख रुपये का सोना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed