फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kiran returned with a silver in Asian Games in Tug of War, father demands job to government

एशियन गेम्स में रजत लेकर लौटीं किरण, टग ऑफ वार में रोशन किया नाम, पिता ने सरकार से की यह मांग

Fri, 27 Sep 2019 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Kiran returned with a silver in Asian Games in Tug of War, father demands job to government
रजक पदक विजेता किरण कुमारी - फोटो : अमर उजाला

13 से 16 सितंबर तक थाईलैंड में आयोजित 14वीं एशियन गेम्स की टग ऑफ वार स्पर्द्धा में मीरां साहिब के गांव नंदपुर की रहने वाली किरण कुमारी सिल्वर मेडल लेकर लौट आई हैं। मलिक राज की बेटी किरण को बधाई देने वालों का तांता उनके घर पर लगा हुआ है।

विज्ञापन


एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली किरण ने कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत से देश के लिए पदक हासिल करने का प्रयास करेंगी। इससे पहले नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन


किरण ने बताया कि हाल ही में आयोजित एशियन गेम्स में 11 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जम्मू-कश्मीर की तरफ से वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी थीं। किरण अपना खेल जारी रखने के साथ दूसरे बच्चों को भी इस खेल का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने की सरकारी नौकरी देने की मांग
किरण के पिता मलक राज ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उसने अपनी मेहनत व लगन के साथ कड़ा प्रशिक्षण लेकर राज्य व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने राज्य सरकार से बेटी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। ताकि वह आगे भी देश के लिए उत्साह से सेवा कर सके। पंचायत के सरपंच रमेश लाल महेशी ने भी किरण कुमारी को मिली बड़ी सफलता पर खुशी व्यक्त की। सरपंच ने सरकार से पंचायतों में युवाओं को खेल मैदान की सुविधा देने की मांग की। किरण कुमारी की इस सफलता के बाद घर में भी खुशी का माहौल होने पर कई सगे-संबधी भी मुबारकबाद देने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed